Indore News: इंदौर : इंदौर अन्नपूर्णा पुलिस ने पिछले दिनों एक फरियादी की शिकायत मामला दर्ज किया था जिसमें आरोपी संजय कालरा द्वारा किराए पर कार लेकर जाने और उसे गिरवी रखने का पूरा मामला था जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो मामला कुछ और निकला आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उससे एक के बाद एक 39 कार अब तक बरामद कर ली गई है जिनकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है
Indore News: दरअसल पिछले दिनों एक फरियादी की शिकायत पर आरोपी संजय कालरा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया था जब आरोपी की गिरफ्तारी हुई उसके बाद कई लोग एक के बाद एक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ आवेदन दिए जिसमें बताया गया कि संजय कालरा द्वारा उनकी महंगी और लग्जरी कार् किराए पर ले लेता था और हर महा उन्हें मोटा मुनाफा देने का लालच भी देता था लेकिन कई महीनो तक आरोपी द्वारा कार का किराया भी नहीं दिया गया।
Indore News: इस तरह का जिक्र शिकायत में किया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थान से 24 लग्जरी कर बरामद की थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का रिमांड लिया जिसमें और भी खुलासे हुए वहीं अब तक आरोपी संजय कालरा पर दो और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद पुलिस ने अब तक आरोपी से 39 महंगी और लग्जरी करें बरामद कर ली है फिलहाल आरोपी का रिमांड अवधि और भी बढ़ाई जाएगी जिससे और भी मामला का खुलासा हो सकता है वहीं शिकायतकर्ताओं का दौर थाने पर पहुंचने का अब तक जारी है आरोपी से जब की गई कारों की कीमत 6 करोड रुपए बताई जा रही है जो उसने किराए पर ली थी और उन्हें अन्य स्थानों पर गिरवी रख दिया था.









