mp board exams : भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया जा रहा है। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होंगी।
mp board exams : बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष प्रदेशभर से करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं के सुचारु और निष्पक्ष आयोजन के लिए राज्यभर में 3 हजार 856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल पर रोक लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
mp board exams : परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात रहेगी। विशेष रूप से प्रदेश के 206 संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
mp board exams : परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं परीक्षा शुरू होने के बाद दो घंटे से पहले किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।













