RAIPUR CRIME : एल्यूमिनियम सेक्शन ठगी का मास्टरमाइंड जबलपुर से गिरफ्तार, लाखों की सामग्री बरामद

0
101
RAIPUR CRIME:
RAIPUR CRIME:

RAIPUR CRIME : रायपुर। लाखों रुपये कीमत की एल्यूमिनियम सेक्शन लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी सचिन शर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्जी नाम, फर्जी कागजात और नंबर प्लेट के जरिए वाहन को गुमराह करते हुए एल्यूमिनियम का माल जबलपुर ले जाकर बेचने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को जबलपुर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी का संपूर्ण माल और घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है।

RAIPUR CRIME : मामले की शिकायत मेटल पार्क रावांभाठा स्थित फेनम एक्टूएन्शन प्रा.लि. फैक्ट्री के मालिक राहुल केडिया ने खमतराई थाना में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 मई 2025 को उनकी कंपनी से 7464 किलोग्राम एल्यूमिनियम सेक्शन, जिसकी कीमत करीब 23.51 लाख रुपये है, उसे आईसर वाहन क्रमांक UP81ET5975 में लोड कर गोरखपुर की एक कंपनी को भेजा गया था। लेकिन तय समय तक वाहन वहां नहीं पहुंचा और चालक का मोबाइल भी बंद मिला। इस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

RAIPUR CRIME : घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. उमेद सिंह ने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह और सीएसपी पूर्णिमा लामा के निर्देशन में खमतराई थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल ट्रेसिंग और वाहन नंबर की जांच के जरिए आरोपी की पहचान सचिन शर्मा के रूप में की।

RAIPUR CRIME : सचिन शर्मा, जो कि हरियाणा के करनाल जिले का निवासी है और वर्तमान में जबलपुर में रह रहा था, उसने खुद को “हिमांशु” बताकर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। उसने अपने असली वाहन HR67C5262 पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और फर्जी मोबाइल नंबर देकर एल्यूमिनियम माल लेकर फरार हो गया। आरोपी ने रास्ते में मोबाइल सिम और फर्जी नंबर प्लेट को फेंक दिया और जबलपुर जाकर माल बेचने की फिराक में था।

 

READ MORE : RAIPUR CRIME: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, 9 वर्ष से चल रहे थे फरार, चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश हेमराज गिरफ्तार

RAIPUR CRIME : पुलिस टीम ने जबलपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से पूरा एल्यूमिनियम माल व वाहन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी सचिन शर्मा (32 वर्ष) भगवती कॉलोनी, दलियानपुर, जिला करनाल (हरियाणा) का निवासी है।

RAIPUR CRIME : इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक सचिन सिंह (थाना प्रभारी खमतराई), निरीक्षक परेश पांडे, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, आरक्षक कुलदीप द्विवेदी, बसंती मौर्य, संदीप सिंह, किसलय मिश्रा, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौर, वीरेन्द्र बहादुर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

READ MORE: CG NEWS : मवेशी तस्करों पर नहीं लग रहा अंकुश, बेखौफ होकर प्रतिदिन हो रही है मवेशियों की तस्करी

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here