मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर [Nishanebaaz News]MCB-SP-Ratna-Singh-Police-Transfer-Order। एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) रत्ना सिंह (भापुसे) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए तीन पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
जारी आदेश के तहत रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक के साथ-साथ चिरमिरी व झगराखांड के थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी? एसपी द्वारा जारी आधिकारिक स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रभारियों का नया पदस्थापन इस प्रकार है:
-
निरीक्षक राकेश कुमार साहू: रक्षित केंद्र (लाइन) मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, झगराखांड बनाया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
-
निरीक्षक वासुदेव परगनिहा: झगराखांड थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, चिरमिरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
उप निरीक्षक विजय सिंह: वर्तमान में थाना प्रभारी चिरमिरी के पद पर पदस्थ थे, जिन्हें स्थानांतरित कर थाना प्रभारी, जनकपुर बनाया गया है।
तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश एसपी रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनसुरक्षा के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





