92 crore GST fraud exposed : छत्तीसगढ़ में 92 करोड़ GST फ्रॉड का खुलासा : अमन–आवेश गिरफ्तार, एक फरार; साकेत–शुभम और इंडस्ट्रियल लिंक जांच के दायरे में

VIKASH KHALKHO

92 crore GST fraud exposed : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में जीएसटी धोखाधड़ी के एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। फर्जी/शैल कंपनियाँ बनाकर ₹92 करोड़ से अधिक के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले को अंजाम देने वाले इस नेटवर्क के दो मुख्य आरोपियों—अमन सिंघानिया और आवेश अग्रवाल—को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) राउरकेला यूनिट की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों को राउरकेला एसडीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

92 crore GST fraud exposed : जांच के अनुसार, यह नेटवर्क विभिन्न राज्यों में फर्जी कंपनियाँ पंजीकृत करवाकर बिना किसी माल की आपूर्ति किए, केवल कागज़ों पर फर्जी बिल बनाता था और करोड़ों रुपये का फर्जी आईटीसी पास करता था। इस रैकेट का मास्टरमाइंड अमन सिंघानिया बताया जा रहा है, जो पिछले कई महीनों से इस अवैध गतिविधि को सक्रिय रूप से संचालित कर रहा था। टीम ने रायगढ़ में कई स्थानों पर दबिश देकर महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

92 crore GST fraud exposed : जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मजदूरों और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की टेलीकॉम डिटेल्स का दुरुपयोग करते हुए उनके नाम पर फर्जी कंपनियाँ बनवाईं। पैन, आधार, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बैंक खातों का गलत इस्तेमाल कर उन्होंने एक मजबूत फर्जी बिलिंग नेटवर्क तैयार किया था। सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने वाली यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी।

Read More : Raid News : इंदौर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, संजय अग्रवाल के घर और कंपनियों पर एकसाथ छापेमारी

92 crore GST fraud exposed : फर्जी बिलिंग और बिना सप्लाई के कारोबार करने का यह सिलसिला इतना बड़ा था कि करोड़ों रुपये के लेनदेन केवल कागजों पर ही दिखाए गए, जबकि वास्तविक रूप से माल की कोई आवाजाही नहीं हुई। डीजीजीआई के अनुसार, यह रैकेट विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है और कई कंपनियों का उपयोग कर टैक्स चोरी की एक पूरी श्रृंखला तैयार की गई थी।

92 crore GST fraud exposed : जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क में एक इंडस्ट्रियल सरगना की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जो कई फर्जी कंपनियों के संचालन में अमन और आवेश की मदद करता था। इसके अलावा साकेत और शुभम नामक दो और व्यक्तियों की संलिप्तता की संभावना जताई गई है, जिनकी तलाश जारी है। एजेंसी का कहना है कि कई और नाम सामने आने की संभावना है।

92 crore GST fraud exposed : डीजीजीआई की टीम अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए संबंधित राज्यों में छापेमारी की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह हाल के वर्षों में सामने आए सबसे बड़े जीएसटी फ्रॉड मामलों में से एक है, जिसकी परतें अभी खुलना बाकी हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *