SP Inspection : थाना अहमदपुर में पुलिस अधीक्षक की निरीक्षण यात्रा, शीघ्र और प्रभावी कार्यवाही पर जोर

VIKASH KHALKHO

SP Inspection :  सीहोर। पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक कुमार शुक्ला ने आज थाना अहमदपुर का निरीक्षण किया और वहां लंबित अपराध प्रकरणों, चालानों और अन्य पुलिस कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समस्त स्टाफ एवं विवेचकों से व्यक्तिगत चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक प्रकरण का अवलोकन किया गया। बैठक में लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग और अन्य प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु सभी विवेचक और थाना स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

SP Inspection :  थाना प्रभारी के प्रभार में कार्यरत प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमन्त पाण्डे के कार्यों का भी इस अवसर पर मूल्यांकन किया गया। उन्हें थाना कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं और आवश्यक पुलिस कार्यवाहियों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान जनता की अपेक्षाएँ और पुलिस का व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के समय पुलिस को तत्परता, संवेदनशीलता और प्रोफेशनलिज़्म के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सीहोर देहात सुश्री पूजा शर्मा, थाना प्रभारी अहमदपुर, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमन्त पाण्डे, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिकरवार, प्रधान आरक्षक मोहन गोलिया, पर्वत सिंह मीणा, राजेश मालवीय सहित अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

इस निरीक्षण और समीक्षा बैठक का उद्देश्य थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण और कार्यवाहियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बताया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *