Monday, June 15, 2026
38.2 C
Raipur

CG Weather Today: मानसून का इंतजार बढ़ा, छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी का असर; रायपुर में पारा पहुंचा 40 डिग्री

CG Weather Today: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, लेकिन मानसून की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तपिश का सामना करना पड़ रहा है।

CG Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

READ MORE: CMO Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 नगर पालिका सीएमओ का तबादला

कुछ जिलों में हुई बारिश

CG Weather Today: प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के तहत मुंगेली में 5 सेंटीमीटर और कवर्धा में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, बारिश का दायरा सीमित रहने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का असर बरकरार रहा।

मानसून अब भी दहलीज पर

CG Weather Today: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, लेकिन फिलहाल इसका प्रदेश में व्यापक प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। आगामी दिनों में मानसून की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय

CG Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिम राजस्थान से गंगीय पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल पर एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है। इसके अलावा मध्य उत्तर प्रदेश से पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक अन्य द्रोणिका सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

CG Weather Today: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रहने का अनुमान है।

READ MORE: Raipur Liquor Shop Robbery: रायपुर के आमानाका में सनसनीखेज चोरी, शराब दुकान से लॉकर ले उड़े बदमाश

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

CG Weather Today: राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

CG Weather Today: मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत के लिए कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories