Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

MP News : सिंगरौली में नाबालिकाओं के साथ नृशंस हमला : तीन आरोपी गिरफ्तार, पीड़िताओं की हालत चिंताजनक

सिंगरौली। जिले में 12-13 सितंबर की रात्रि हुई नृशंस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। दो नाबालिक लड़कियों (16 और 17 वर्ष) और उनके रिश्तेदार के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और बलात्कार की घटना सामने आई। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िताएं और उनके रिश्तेदार अकेले जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें डराया-धमकाया और सड़क पर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जंगल में ले जाकर फिर से मारपीट की और दोनों नाबालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आरोपियों ने लूटपाट भी की और नकदी व मोबाइल छीन लिया।

Read News : Singrauli News : सिंगरौली में शराब के नशे में दो युवकों की सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत 112 डायल के माध्यम से जिला अस्पताल बैढ़न पहुंचाया। महिला अधिकारी निरीक्षक आराधना सिंह परिहार ने पीड़िताओं से संवेदनशील तरीके से पूछताछ की। साइबर तकनीक और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी विश्वामित्र साकेत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और रोहित साकेत से लूटे गए मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

Read News : Singrauli News : आदिवासी कन्या आश्रम शाला में मासूम बच्चियों से कराया जा रहा काम, ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री ने कार्रवाई में शामिल टीम को 10,000 रुपये ईनाम देने की घोषणा की। इस कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, निरीक्षक आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक इंद्रलाल माझी, सायबर सेल के पवन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Read News : CG NEWS: NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप, संघ की मांगों पर कब आदेश होगा जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, देखें वीडियो

स्थानीय लोग इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। समाजसेवियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से युवाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़िताओं को उचित सुरक्षा, मानसिक सहायता और न्याय दिलाने की मांग की है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds