Mihona News: राम शंकर तोमर/ भिंड जिले के मिहोना से एक सराहनीय घटना सामने आई है, जहां तहसीलदार अमित दुबे ने अपनी इंसानियत और तत्परता का परिचय देते हुए बीमार बच्ची की जान बचाने में मदद की।

Mihona News: मिहोना के वार्ड क्रमांक 8 निवासी रामबहादुर कुशवाहा की 12 वर्षीय पुत्री रास्ता की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्थानीय लोगों और धीरज बौहरे ने तुरंत तहसीलदार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार अमित दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अपने शासकीय वाहन से रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से बच्ची की स्थिति में सुधार आया।
Mihona News: तहसीलदार अमित दुबे ने पीड़ित परिवार को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तहसीलदार की इस मानवीय पहल की खुलकर सराहना की।













