राजमिस्त्री बने मुख्यमंत्री, खुद की ईंट जोड़ाई

Parivesh
राजमिस्त्री बने मुख्यमंत्री, खुद की ईंट जोड़ाई

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे, जहां उन्होंने ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत बन रहे सोखता गड्ढों का निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने खुद ईंट जोड़कर निर्माण में हाथ बंटाया और जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए ऐसे जमीनी प्रयास बेहद जरूरी हैं। वहीं, जल संचयन वाहिनी की सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि गांव में अब तक 10 सोखता गड्ढे बनाए जा चुके हैं और लोगों को तालाब सफाई, वाटर हार्वेस्टिंग और जल बचत के लिए जागरूक किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 24 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री ने ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत जिले की 519 पंचायतों में अब तक 2500 से ज्यादा सोखता गड्ढे और 1291 तालाबों की सफाई पूरी हो चुकी है। गांव-गांव में जल संरक्षण को लेकर बैठकें और भौतिक सत्यापन का दौर जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *