डिप्टी सीएम का एक्शन मोड, अफसरों की लगाई क्लास

भिलाई: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को दुर्ग नगर निगम कार्यालय में औचक निरीक्षण कर अफसरों को सख्त लहजे में चेताया। सुशासन तिहार के तहत हुए इस निरीक्षण में डिप्टी सीएम ने निगम के कामकाज की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को पारदर्शिता व तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने विभागीय रिपोर्ट और जनहित योजनाओं की प्रगति जानी तो कई मामलों में लापरवाही उजागर हुई, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति भी खंगाली। अटेंडेंस में गड़बड़ी मिलने पर सीएमओ को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

डिप्टी सीएम साव ने दो टूक कहा कि सुशासन तिहार केवल रस्म अदायगी नहीं, बल्कि जनता को जवाबदेह और सक्रिय प्रशासन देने का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और जनसेवा में कोई कोताही न करें। निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार जरूरी है और आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories