Police Transfer News: रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, 7 निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

Sanjay Sahu

Police Transfer News: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।

निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना के पद से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।

Police Transfer News: इसी तरह निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार पदस्थ किया गया है। निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा पदस्थ किया गया है। तबादला आदेश में सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Police Transfer News: देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट-

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *