संवाददाता: शुभम रिछारिया/पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व से एक विशालकाय बाघ ने नेशनल हाईवे-39 पर राहगीरों को रोमांच और दहशत से भर दिया। मनोर गांव के पास, लाल डबरा चौकी के नजदीक, बाघ पेड़ के नीचे आराम फरमाता दिखाई दिया।
राहगीरों ने सड़क किनारे बाघ को देखकर पहले तो डर महसूस किया, लेकिन फिर कई लोग इसे कैमरे में कैद करने में जुट गए। मोबाइल फोन से बाघ की वीडियो और दूर से सेल्फी लेने की भी कोशिश की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में बाघ पूरी तरह शांत और निश्चिंत दिखाई दे रहा है।
Read News : Politics News: पीएम मोदी की मां पर AI वीडियो से बवाल: कांग्रेस पर बीजेपी हमलावर, RJD भी निशाने पर
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान जंगली जानवर भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों के करीब आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाघ या अन्य जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह उन्हें उकसाने या परेशान करने से बचें।
Read News : Jabalpur News : अवैध हथियारों के कारोबारी गिरफ्तार, 5 देशी पिस्टल और कारतूस बरामद
पन्ना टाइगर रिजर्व मानसून के कारण फिलहाल बंद है और 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। अधिकारी मानते हैं कि शायद इसी वजह से बाघ जंगल से बाहर आया और राहगीरों के बीच नजर आया।













