Friday, April 10, 2026
25.9 C
Raipur

M.P News : बुरहानपुर- झोपड़ी में सिमटी पढ़ाई, बोमल्यापाट के बच्चों का भविष्य संकट में, क्या यही है नया भारत?

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  नेपानगर क्षेत्र के आदिवासी बहुल बोमल्यापाट फाल्या में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर बेहद चिंताजनक है। यहां करीब 60 बच्चे एक अस्थायी झोपड़ी में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। न तो पक्का स्कूल भवन है, न नियमित शिक्षक और न ही गांव तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क सुविधा।सरकारी दस्तावेजों में गांव को योजनाओं से आच्छादित बताया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है।

छात्रा बनी बच्चों की शिक्षिका

स्थिति इतनी विकट है कि कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली सीमा बडोले छोटे बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्हें स्थानीय स्तर पर ₹3000 प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है, जिससे किसी तरह पढ़ाई जारी रह सके।बच्चे झोपड़ी के भीतर जमीन पर कपड़ा बिछाकर बैठते हैं। बरसात में कीचड़ और गर्मी में तेज तपन के बीच पढ़ाई करना उनके लिए रोज की चुनौती है।

संसाधनों की कमी, बढ़ती चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि यहां लंबे समय से पक्का स्कूल भवन, स्थायी शिक्षक और सड़क की मांग की जा रही है। युवाओं का मानना है कि शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरत के लिए बार-बार मांग उठाना विकास के दावों पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

Read More : जन्मदिन पर ट्रेंड कर रहे CM साय, सोशल मीडिया पर छाए, ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ हैशटैग X पर नंबर-1 ट्रेंड

प्रशासन का आश्वासन

मामले में स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यदि संबंधित योजना में क्षेत्र शामिल नहीं है तो प्रस्ताव तैयार कर आगे भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया है।हालांकि ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब तक बच्चे अस्थायी व्यवस्था में पढ़ते रहेंगे?

Read More : जन्मदिन पर ट्रेंड कर रहे CM साय, सोशल मीडिया पर छाए, ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ हैशटैग X पर नंबर-1 ट्रेंड

भविष्य को लेकर बड़े सवाल

बोमल्यापाट के बच्चों की स्थिति यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा अब भी प्राथमिकता नहीं बन पाई है? क्या योजनाओं के दावे जमीन पर उतर पाए हैं?

यह मामला केवल एक गांव का नहीं, बल्कि दूरदराज इलाकों में शिक्षा ढांचे की चुनौतियों को उजागर करता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासनिक आश्वासन कब वास्तविक बदलाव में बदलते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories