Crime News: 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड ने शव बेड बॉक्स में छिपाया; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Crime News

Crime News: दिल्ली : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी महिला मित्र की बेरहमी से हत्या कर शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Crime News: जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद टीम पत्थर मार्केट स्थित एक इमारत में पहुंची। यहां एक पीजी के कमरे की तलाशी लेने पर डबल बेड के बॉक्स के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ। शव पर चोट के निशान थे, हाथ-पांव बंधे हुए थे और गले पर दबाव के स्पष्ट संकेत मिले।

Crime News: प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 22 वर्षीय आरोपी युवक का महिला के साथ संबंध था, जो उससे उम्र में लगभग 13 साल बड़ी थी। घटना वाले दिन दोनों पीजी में पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर बाद युवक अकेला बाहर निकल गया। इस पर शक होने पर पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

Crime News: जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले महिला के हाथ-पांव बांधे, फिर कंबल से उसका मुंह दबाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया गया।

Crime News: पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के साथ उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *