CG NEWS : FCI अधिकारी बनकर ठगी: पिस्टल दिखाकर व्यापारी से 50 हजार वसूले, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : कवर्धा : कवर्धा जिले में खुद को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) का अधिकारी बताकर एक किराना व्यापारी से पिस्टल की नोक पर रकम वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिरहा की है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी दुकान पर पहुंचा और खुद को एफसीआई का बड़ा अधिकारी बताया। उसने व्यापारी पर चोरी का चावल खरीदने का आरोप लगाया और कार्रवाई की धमकी देने लगा। इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर डराया और 60 हजार रुपये की मांग की। भय के चलते व्यापारी ने उसे 50 हजार रुपये दे दिए।

CG NEWS : पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान सचिन चड्ढा के रूप में हुई, जो पूर्व सैनिक बताया जा रहा है और वर्तमान में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्रैंड विटारा कार, 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और वसूली गई रकम बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *