Chhattisgarh Congress President:छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल 12 जुलाई 2026 को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस संगठन में अगले अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग उठानी शुरू कर दी है।






