Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh Wife Kills Husband Chhattisgarh : जशपुर में ‘खूनी’ घरेलू कलह: पत्नी ने...

Wife Kills Husband Chhattisgarh : जशपुर में ‘खूनी’ घरेलू कलह: पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट; 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

Wife Kills Husband Chhattisgarh : जशपुर (गौरीशंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत सामने आया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर केराडीह में एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि पत्नी ने अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

प्रेम विवाह के 6 महीने बाद ही मचा कोहराम

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सुनील राम ने करीब छह माह पहले मीरा बाई के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन जल्द ही उनके बीच घरेलू विवाद शुरू हो गए। 1 मार्च 2026 को विवाद इतना बढ़ा कि मीरा बाई ने अपने मायके से अपनी बहनों—मुनिया, मीना बाई, पुप्पा और जीजा शंकर को बुला लिया।

हमले के दो दिन बाद तोड़ा दम

आरोपियों ने एकजुट होकर सुनील पर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील किसी तरह अपनी मां पार्वती बाई के पास पहुँचा और आपबीती सुनाई। घायल अवस्था में दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 3 मार्च को सुनील की मौत हो गई।

पुलिसिया कार्रवाई और खुलासा:

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट: शुरुआत में मर्ग कायम किया गया था, लेकिन पीएम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई।

  • कानूनी धाराएं: पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 190 के तहत मामला दर्ज किया।

  • गिरफ्तारी: एसडीओपी कुंकुरी विनोद कुमार मंडावी के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर मीरा बाई, मुनिया, मीना बाई, पुप्पा और शंकर को गिरफ्तार कर लिया।

समाज के लिए चेतावनी है यह घटना

इस हत्याकांड ने केराडीह गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जशपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप न लेने दें। छोटे-मोटे झगड़ों को सामाजिक पंचायत या पुलिस काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here