Manasa Murder Case : बीवी की बेवफाई का खौफनाक अंजाम: पति ने काटा सिर, बाइक पर लादकर पहुंचा थाने

0
245
Manasa Murder Case
Manasa Murder Case

Manasa Murder Case : बेंगलुरु: शहर के बाहरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर बाइक पर लेकर खुद पुलिस थाने पहुंच गया। आरोपी ने पूरी घटना पुलिस के सामने कबूल की, जिससे अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

Manasa Murder Case : यह घटना बेंगलुरु के चंदापुरा के पास स्थित हीलालगे गांव की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शंकर के रूप में हुई है, जो हेन्नागारा इलाके में रहता था। उसकी पत्नी मानसा (26) हेब्बागोडी की रहने वाली थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और कुछ समय पहले ही गांव में किराये पर घर लेकर रहने आए थे।

Manasa Murder Case : 3 जून की रात जब शंकर काम से लौटकर घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद गुस्से में उसने दोनों की पिटाई की और फिर पत्नी का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शंकर ने मानसा का सिर एक बैग में रखा और बाइक से सूर्यनगर पुलिस थाने पहुंच गया।

Manasa Murder Case : थाने पहुंचते ही उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, शंकर और मानसा के बीच अक्सर विवाद होते थे और मानसा ने कई बार अलग होने की बात भी कही थी। बताया गया कि गुरुवार रात मानसा फिर से घर लौटी थी, जिसके बाद दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और मामला हत्या तक पहुंच गया।

Manasa Murder Case : फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय घर में मौजूद दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी भूमिका क्या रही। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here