रोशन सेन, माकड़ी। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज विकासखंड माकड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भव्य सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र की 67 ग्राम पंचायतों के 902 नवनिर्मित आवासों में लाभार्थियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश किया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और रंगोली से अपने नए घरों को सजाया।
Read More : Mutual Fund Investments : म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले ध्यान देने योग्य 14 अहम बातें
गृह प्रवेश के उपरांत लाभार्थियों को आभार पत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। ग्रामीण अंचलों में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसे “सबका घर, सबका सपना” के साकार रूप में देखा। नए घरों में जले दीपों ने माकड़ी क्षेत्र में खुशियों और आत्मनिर्भरता की नई किरणें बिखेरीं।













