जबलपुर। शहर के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर डांस की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किन्नर माही ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। माही ने कहा कि फ्लाईओवर बनने की खुशी में उत्साहित होकर उनसे यह गलती हो गई। उन्होंने माना कि इस तरह का स्टंट आम लोगों के लिए भी खतरनाक है।
Read News : Indore News : रिक्शा धक्का लगाते दिखे SDM, वीडियो वायरल….
माही ने कहा कि वह भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि फ्लाईओवर पर डांस या स्टंट कर रील न बनाएं।
गौरतलब है कि जबलपुर के इस फ्लाईओवर पर पिछले दिनों कई डांस और स्टंट वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया था।













