Friday, March 13, 2026
37.1 C
Raipur

ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता भारत लौटीं, बेटी के साथ ऐसे पहुंचीं सुरक्षित

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और एयरस्ट्राइक के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता कुछ समय के लिए दुबई में फंस गई थीं। हालांकि अब वह अपनी 14 वर्षीय बेटी सायरा के साथ सुरक्षित भारत लौट आई हैं।इससे पहले लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण माहौल और अपनी चिंता के बारे में बताया था।

बेटी की ट्रेनिंग के लिए गई थीं UAE

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ यूएई इसलिए गई थीं, ताकि सायरा वहां मौजूद एक प्रतिष्ठित टेनिस कोच से ट्रेनिंग ले सके।जब क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनी, उस समय उनके पति और पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में मौजूद थे, जबकि लारा और उनकी बेटी दुबई में थीं।

एयरस्ट्राइक के बीच लिया जोखिम भरा फैसला

भारत लौटने के अपने अनुभव के बारे में लारा दत्ता ने बताया कि उन्होंने और उनकी बेटी ने फुजैराह से फ्लाइट लेने का फैसला कियाउन्होंने बताया कि उनका घर जेबेल अली पोर्ट से करीब 10 किलोमीटर दूर था, जहां लगातार बमबारी की खबरें रही थीं। ऐसे माहौल में उन्होंने कार से करीब दो घंटे का सफर तय कर फुजैराह पहुंचकर फ्लाइट पकड़ी।

ऐसा लगा जैसे एयरलिफ्ट 2 का हिस्सा हूं”

लारा दत्ता ने बताया कि हालात काफी डरावने थे क्योंकि जिस इलाके से वे रवाना हुईं, वहां से एक दिन पहले ही फुजैराह एयरपोर्ट और तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ था।एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अपने को-स्टार अक्षय कुमार से कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह फिल्म एयरलिफ्ट 2’ का हिस्सा बन गई हों।

UAE सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

लारा दत्ता ने कहा कि इस तनावपूर्ण स्थिति में यूएई सरकार ने सुरक्षा के बेहतरीन इंतजाम किए और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार निर्देश जारी किए।उन्होंने बताया कि उन्हें सलाह दी गई थी कि हालात सामान्य होने तक घर के अंदर ही रहें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : जबलपुर में अवैध गैस सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा, 46 सिलेंडर जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  जबलपुर के महाराजपुर इलाके में...

CG NEWS: : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आ रहे छत्तीसगढ़ : 15 मार्च को पहुंचेंगे रायपुर, 18 को बिलासपुर से वाराणसी जाएंगे

रायपुर। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज...

M.P News : इंदौर में मार्च की शुरुआत में ही रिकॉर्ड गर्मी, जल्द 40 डिग्री पार कर सकता है तापमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories