जमीन घोटाला मामला, एक ही परिवार के तीन लोग गिरफ्तार

Parivesh
एक ही परिवार के तीन लोग गिरफ्तार

धमतरी: जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक बड़े ज़मीन धोखाधड़ी मामले में तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी और उनके बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। तहसीलदार मनोज भारद्वाज ने मगरलोड थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शोभित उर्फ सुकलाल ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज़ों के माध्यम से ग्राम पाहंदा की लगभग 0.47 हेक्टेयर कृषि भूमि को चंद्रहास नामक व्यक्ति को ₹19 लाख में बेच दिया। जबकि वह ज़मीन असल में उसके नाम पर नहीं थी। शोभित ने तहसील कार्यालय में नाम परिवर्तन का फर्जी आवेदन दिया और तत्कालीन तहसीलदार की मिलीभगत से जमीन का नाम अपने नाम करवा लिया। बाद में उसने उस ज़मीन को बेचकर आर्थिक लाभ उठाया।

जांच में क्या सामने आया?
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शोभित ने अपनी पहचान बदलकर खुद को सुकलाल बताया था और भूमि का फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर ₹19 लाख की धोखाधड़ी की। पुलिस ने इससे जुड़े सभी बैंक दस्तावेज, रजिस्ट्री पेपर और ऋण पुस्तिकाएं जब्त कर ली हैं।

परिवार की मिलीभगत:
शोभित के परिवार के सदस्य बीरबल साहू, सावित्री साहू और पोषण साहू ने भी इस साजिश में भाग लिया। पूछताछ में उन्होंने माना कि उन्होंने भूमि के नाम में हेरफेर कर योजना के तहत यह धोखाधड़ी की थी। ज़मीन बेचने से मिले पैसों से उन्होंने अमलेश्वर दुर्ग में ज़मीन खरीदी और कर्ज चुकाया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. बीरबल साहू (49 वर्ष)

  2. सावित्री साहू (43 वर्ष)

  3. पोषण साहू (39 वर्ष)

तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *