सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, कोल घोटाले में सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को राहत…

Parivesh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घोटाले में दो बड़ी गिरफ्तारियों पर नया मोड़ आया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि घोटाले के प्रमुख आरोपी सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन न्यायिक सूत्रों और वकीलों से जुड़े इनपुट इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया, राज्य शासन की निलंबित उप सचिव हैं, वहीं सूर्यकांत तिवारी को इस पूरे कथित रैकेट का “फाइनेंशियल ऑपरेटर” माना गया था। दोनों की गिरफ्तारी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र में भारी हलचल मचाई थी।

अब जमानत मिलने के बाद माना जा रहा है कि इस केस में जांच की दिशा बदल सकती है और इसका असर आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *