sukma News : सुकमा आश्रम मामला: छात्रों को सिर्फ नमक और चावल परोसा गया, प्रभारी अधीक्षक निलंबित

Parivesh
sukma News

sukma News : सुकमा। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में बालक आश्रम मानकापाल में छात्रों को केवल नमक और चावल परोसने का मामला सामने आया है। यह घटना पिछले दिनों बच्चों के खाने में फिनाइल मिलने की घटना के बाद और गंभीर मानी जा रही है।

sukma News : जिला प्रशासन ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया और कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा और मंडल संयोजक मौके पर पहुंचकर जांच की।

sukma News : जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रभारी अधीक्षक जय प्रकाश बघेल को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन और पदीय कर्तव्यों में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सुकमा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता प्राप्त होगी।

sukma News : कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि आश्रमों और छात्रावासों में बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छात्रावासों और आश्रमों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *