40 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दंपति भी शामिल

Parivesh
40 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दंपति भी शामिल

सुकमा | 18 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और सरकार को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक दंपति भी शामिल है। इन सभी पर कुल ₹40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सुकमा के एसपी किरण चौधरी और सीआरपीएफ डीआईजी के समक्ष इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों में—
🔸 1 पुरुष व 1 महिला नक्सली पर ₹8 लाख
🔸 1 पुरुष व 1 महिला पर ₹5 लाख
🔸 2 पुरुष और 5 महिलाओं पर ₹2 लाख
🔸 और एक नक्सली पर ₹50 हजार का इनाम था।

प्रशासन का दावा है कि ये सभी हार्डकोर माओवादी संगठन से जुड़े थे और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे। इससे पहले, बुधवार को बीजापुर जिले में भी 22 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनमें दो इनामी नक्सली भी शामिल थे। जवानों ने इन नक्सलियों के पास से बम बनाने का सामान और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की थी।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार हो रही कार्रवाइयों और आत्मसमर्पण से नक्सल संगठन की जमीनी पकड़ कमजोर हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *