lahar News : पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह का बड़ा आरोप, थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा पर लगाए संगीन आरोप, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
lahar News

lahar News : अमित राजावत/लहार, भिंड। लहार के निज निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

READ MORE:drugs case : भोपाल का हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट बेनकाब, मुंबई में 390 करोड़ ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, शारीक,यासीन मछली ने सरकारी और निजी जमीनें भी हड़पी

lahar News : डॉ. सिंह ने कहा कि टीआई रविंद्र शर्मा को झूठे मुकदमे दर्ज करने में महारथ हासिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीआई ने एक षड्यंत्र के तहत विधायक के अनुयायी बनकर उनके साले पर झूठा रेप का मामला दर्ज कराया, ताकि उसे मुंबई से लहार लाया जा सके।

lahar News : इतना ही नहीं, डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि इंदौर के पांच लोगों पर एक साल पुराने आवेदन के आधार पर झूठा धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया, जिसमें चार लोग जमानत पर छूट चुके हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले में टीआई रविंद्र शर्मा पर कार्रवाई होनी चाहिए।

lahar News : डॉ. सिंह ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यदि अधिकारी कार्रवाई करने में अक्षम हैं तो 15 अगस्त को झूठे अपराध दर्ज करने में माहिर टीआई रविंद्र शर्मा को सम्मानित कर देना चाहिए।

 

READ MORE: Virat Kohli : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का दावा: 2019 में विराट कोहली से छीनी जा सकती थी कप्तानी, पार्थिव पटेल थे दावेदार

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *