Saturday, February 14, 2026
21.1 C
Raipur

Katrina Kaif-Vicky Kaushal : विक्की कौशल आज सातवें आसमान पर! मां बनी कटरीना, घर में गूंजी किलकारियां

Katrina Kaif-Vicky Kaushal/मुंबई : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल के घर अब एक नन्हा मेहमान आया है। जी हाँ,कटरीना ने आज यानी शुक्रवार को एक बेटे को जन्म दिया है। इस खबर से फैंस और इंडस्ट्री दोनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal : आज इस बाबत दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025 – कैटरीना और विक्की।” उनकी यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और फैंस ने ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Read More : Entertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन पर, 14 नवंबर का बड़ा धमाका

शादी के चार साल बाद आई ख़ास खुशखबरी
जानकारी दें कि, कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। उनकी शादी बेहद निजी थी, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए थे। अब चार साल बाद उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है।

बॉलीवुड स्टार्स कर रहे बधाइयों की बौछार
Katrina Kaif-Vicky Kaushal : कटरीना और विक्की को पेरेंटहुड की बधाई देने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं। करीना कपूर ने लिखा, “कैट, बॉयज मम्मा क्लब में तुम्हारा स्वागत है।” प्रियंका चोपड़ा, नेहा धूपिया, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर, लारा दत्ता, मनीष मल्होत्रा और श्रेया घोषाल जैसे बड़े सेलेब्स ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Read More : Entertainment News : क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’: तुलसी-मिहिर के बीच आएगी नई ग्लैमरस लेडी

कैसे शुरू हुई थी कटरीना और विक्की की लव स्टोरी
दोनों की पहली मुलाकात 2019 में स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी। उस वक्त विक्की शो के होस्ट थे और कटरीना गेस्ट के रूप में मौजूद थीं। स्टेज पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते में बदल गई और अब यह रिश्ता एक प्यारे बेटे के रूप में नई दिशा पा चुका है।

जहां अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे के जन्म ने फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। वहीं बॉलीवुड का यह स्टार कपल अब अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय — पेरेंटहुड — की शुरुआत भी कर चुका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds