Monday, February 16, 2026
23.1 C
Raipur

Jiyawan Police Station Update : अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर; पिता, पुत्र और रिश्तेदार की मौके पर ही मौत, एक गंभीर घायल

Jiyawan Police Station Update : सिंगरौली (16 फरवरी 2026): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जियावन थाना क्षेत्र के हुमना डांड़ गांव के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक अज्ञात लोडिंग वाहन ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष कर रहा है।

हादसे का खौफनाक मंजर

जानकारी के अनुसार, सरौंधा गांव निवासी जगनाथ सिंह गोंड़ (50), उनका बेटा लालदेव सिंह गोंड़ (24) और रिश्तेदार तेजबली सिंह गोंड़ एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उनके पीछे दूसरी बाइक पर अरविंद केवट (28) चल रहे थे।

तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति पहिए के नीचे दब गया, जबकि दो अन्य लोग वाहन में फंसकर काफी दूरी तक घिसटते चले गए। मौके पर ही जगनाथ, लालदेव और तेजबली की सांसे थम गईं।

अंधेरे के कारण पहचान में हुई परेशानी

रात का वक्त और घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण मृतकों की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया। काफी मशक्कत के बाद उनकी पहचान हो सकी। घायल अरविंद केवट को बेहोशी की हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

रेत के हाइवा पर शक, फरार चालक की तलाश

मौके पर मौजूद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का दावा है कि टक्कर मारने वाला वाहन रेत से लदा हाइवा था, जो हादसे को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के ढाबों व टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds