Indore News : फरार कांग्रेस पार्षद की बेटी गिरफ्तार: फर्जी सिम से लव जिहाद आरोपी पिता को छिपाने का आरोप

Sanjay Sahu
Indore News :

Indore News : इंदौर : लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को बाणगंगा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने पिता को फरारी के दौरान मदद कर रही थी और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करवा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनवर दिल्ली में बेटी के घर छिपा है.

Indore News : लेकिन दबिश से पहले वह फरार हो गया। बाद में आयशा को हिरासत में लेकर सोमवार को इंदौर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड दिया है। दरअसल अनवर पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित है। जांच में सामने आया कि वह नए मोबाइल नंबरों से संपर्क में था, जो आयशा ने फर्जी आईडी पर एक्टिव करवाए थे।

 

READ MORE: Bigg Boss 19 : मल्लिका शेरावत ने शो में शामिल होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं बिग बॉस…

Indore News : आयशा दिल्ली में न्यायिक सेवा की पढ़ाई कर रही थी और पिता के लगातार संपर्क में थी। इससे पहले दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि अनवर कादरी लव जिहाद के लिए फंडिंग करता है। आयशा की भूमिका की जांच जारी है। आयशा की गिरफ्तारी से नाराज परिजन डीसीपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर जानकारी न देने का आरोप लगाया।

READ MORE : Reva News : पीड़ित को न्याय दिलाने सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे भाजपाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, पीड़ित को न्याय दिलाने की रखी मांग

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *