Friday, April 3, 2026
35.1 C
Raipur

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद तुरंत शुरू की विदाई की तैयारी, राजनीतिक संपर्कों से बनाई दूरी… जगदीप धनखड़ जल्द छोड़ेंगे उपराष्ट्रपति भवन

Jagdeep Dhankhar : नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति भवन खाली करने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस्तीफे के साथ ही उन्होंने अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया था।

Jagdeep Dhankhar : सूत्रों के अनुसार, जिस दिन धनखड़ ने इस्तीफा दिया, उसी दिन उन्होंने घर खाली करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। हालांकि उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से मंगलवार को स्वीकार किया गया। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। विपक्षी दलों का आरोप है कि धनखड़ ने सरकार के दबाव में आकर इस्तीफा दिया है।

Jagdeep Dhankhar : इस बीच जानकारी सामने आई है कि कुछ विपक्षी नेताओं ने धनखड़ से मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला। शिवसेना के सांसद संजय राउत और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को मुलाकात की कोशिश की थी, जो संभव नहीं हो सकी। इस्तीफे के बाद से धनखड़ ने किसी भी राजनीतिक नेता से मुलाकात नहीं की है।

Jagdeep Dhankhar : अब सवाल यह है कि क्या उन्हें उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद सरकारी बंगला मिलेगा या नहीं। सामान्यतः कार्यकाल पूरा होने पर टाइप-8 कैटेगरी का सरकारी आवास दिया जाता है, लेकिन चूंकि धनखड़ ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया, ऐसे में यह देखना होगा कि सरकार की ओर से उन्हें आवास मिलेगा या नहीं।

Jagdeep Dhankhar : धनखड़ का इस्तीफा अचानक और अप्रत्याशित रहा, क्योंकि सोमवार को उनका दिन पूरी तरह सामान्य नजर आ रहा था। उन्होंने सत्र की शुरुआत में राज्यसभा के मनोनीत सांसदों को शपथ दिलाई और दोपहर 12 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक की अध्यक्षता भी की। बतौर उपराष्ट्रपति वे उच्च सदन यानी राज्यसभा के सभापति भी थे।

Jagdeep Dhankhar : शाम 4:30 बजे उन्होंने बीएसी की एक और बैठक की अध्यक्षता की, और कांग्रेस नेता जयराम रमेश सहित कुछ नेताओं से मुलाकात भी की थी। रमेश ने भी इस ओर इशारा किया कि दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने शायद धनखड़ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक स्वास्थ्य कारणों को ही उनका इस्तीफा देने का कारण बताया गया है, जैसा कि उन्होंने स्वयं कहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories