Saturday, April 4, 2026
26.5 C
Raipur

Jagargunda Sukma Development News : अंधेरे से आजादी! जगरगुंडा में डीएमएफ मद से लगी सोलर लाइट, कलेक्टर अमित कुमार ने बदली तस्वीर

Jagargunda Sukma Development News : कृष्णा नायक सुकमा/सुकमा/जगरगुंडा (17 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा, जो कभी हिंसा और भय के कारण बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट चुका था, आज विकास की मुख्यधारा में मजबूती से लौट आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति से जगरगुंडा में दो दशकों का ‘ब्लैकआउट’ खत्म हो गया है। यहाँ न केवल पहली बार सोलर स्ट्रीट लाइट से गलियां रोशन हुई हैं, बल्कि 22 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बैंकिंग सेवाओं की भी पुनर्स्थापना हुई है।

सोलर लाइट से थमा 20 सालों का सन्नाटा

वर्ष 2006 के बाद से जगरगुंडा सुरक्षा कारणों से शाम होते ही कटीले तारों के बीच कैद हो जाता था। शाम 6 से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित थी। लेकिन अब जिला खनिज न्यास (DMF) मद से पूरे क्षेत्र को सोलर स्ट्रीट लाइट से कवर कर दिया गया है। अब यहाँ की रोशन गलियां ग्रामीणों को सुरक्षा और विश्वास का अहसास करा रही हैं।

बैंकिंग सेवा: आर्थिक सशक्तिकरण का नया दौर

जगरगुंडा के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि बैंकिंग सेवा की वापसी है। वर्ष 2003 में ग्रामीण बैंक में हुई लूट के बाद यहाँ वित्तीय सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अब मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों को अपने ही गाँव में लेन-देन की सुविधा मिल रही है। अब किसानों और मजदूरों को अपनी गाढ़ी कमाई जमा करने या निकालने के लिए मीलों दूर भटकना नहीं पड़ेगा।

करोड़ों के विकास कार्यों से बदलेगी सूरत

कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि जगरगुंडा में केवल बुनियादी सुविधाएं ही नहीं, बल्कि भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम शुरू हो गया है:

  • बस स्टैंड: 1.30 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण।

  • हाईटेक नर्सरी: 1.50 करोड़ की लागत से रोजगार के नए अवसर।

  • स्वास्थ्य सेवा: सीएचसी जगरगुंडा का कार्य अंतिम चरण में, मई 2026 तक होगा समर्पित।

  • प्रशासनिक भवन: तहसील और वन विभाग रेंज कार्यालय का निर्माण भी गति पर है।

प्रशासन और जनता का समन्वय

जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर और स्थानीय सरपंच सुश्री नित्या कोसमा के समन्वय से जगरगुंडा अब ‘भय’ के साये से बाहर निकलकर ‘सशक्तीकरण’ की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि मई 2026 तक जगरगुंडा को सुकमा जिले के एक मॉडल विकास केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P में मौसम का कहर! 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने...

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से दहशत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, भक्तों ने किया भक्ति में लीन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories