Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Jabalpur Viral Video : शराब के नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, राह चलते युवक से की मारपीट, वीडियो वायरल

जबलपुर। Jabalpur Viral Video : शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सगड़ा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक महिला ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया और राह चलते एक युवक से मारपीट कर दी। महिला का यह हाई वोल्टेज ड्रामा राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Jabalpur Viral Video : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क पर तेज आवाज में चिल्लाते हुए युवक के पास पहुंची और उसे गाली-गलौच करने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने युवक को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना को देखने वालों की भीड़ लग गई, लेकिन महिला का गुस्सा कम नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत कराया। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की, जहां पता चला कि महिला ने नशे की हालत में यह सब किया है।

इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि घटना की शुरुआत कैसे हुई और दोनों पक्षों में क्या विवाद था। फिलहाल महिला के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला न सिर्फ सार्वजनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि नशे की लत किस हद तक इंसान को असामान्य बना सकती है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds