Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र स्थित अंजली पेट्रोल पंप पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां बारिश का फायदा उठाकर पेट्रोल पंप संचालक कथित तौर पर ग्राहकों के वाहनों में पेट्रोल की जगह पानी भरवा रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी मिलावटी ईंधन के कारण बंद होते नजर आ रहे हैं।
Jabalpur News : स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालक जानबूझकर मिलावटी ईंधन दे रहे हैं, जिससे उनके वाहनों को नुकसान हो रहा है। इस मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Jabalpur News : गौरतलब है कि रतलाम में भी हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भरे जाने का मामला सामने आया था, जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। अब जबलपुर में सामने आया यह मामला फिर से पेट्रोल पंपों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है।













