Jabalpur News : जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के करौंदा बायपास स्थित चौबे धर्म कांटा के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों द्वारा शव को नाले में तैरते हुए देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची अधारताल पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।
Jabalpur News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।













