Jabalpur News : जबलपुर — नवरात्र पर्व के समापन पर जहां शहर भर में चल समारोहों का आयोजन किया गया, वहीं कांचघर क्षेत्र में भी दशहरा चल समारोह बड़े ही उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया। यह भव्य आयोजन जीसीएफ स्टेट राम मंदिर से प्रारंभ हुआ, जिसमें पारंपरिक राम दरबार, राम-रावण युद्ध की जीवंत झांकियाँ, देवी दुर्गा और काली माता की प्रतिमाएँ शामिल रहीं।
Jabalpur News : चल समारोह की शोभा बढ़ाते हुए बैंड-बाजों की धुन पर छोटी-छोटी बच्चियों ने आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
Jabalpur News : समारोह की शुरुआत श्रीराम दरबार और मां भगवती की पूजा-अर्चना से हुई। साथ ही शहर से आमंत्रित अतिथियों का पुष्पमालाओं और शाल-श्रीफल से स्वागत-सम्मान भी किया गया।
Jabalpur News : चल समारोह समिति के मुन्ना ठाकुर और अतुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 39वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Jabalpur News : चल समारोह का समापन बाई का बगीचा रामलीला मैदान में रावण दहन के साथ हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ मौजूद रहे। यह आयोजन क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ धार्मिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा है, जिसमें स्थानीय जनता की भागीदारी प्रशंसनीय रही।











