Jabalpur News : अवैध निर्माण बना मौत की वजह, दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

0
123

Jabalpur News : जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ले में अवैध निर्माण एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गया। पड़ोसी के मकान के छज्जे पर बनाई जा रही दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे रहने वाली बुजुर्ग महिला द्रोपदी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार की एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

Jabalpur News : मृतका के बेटे गेंदालाल ने बताया कि उनके पड़ोसी विजय चौधरी, सुमित चौधरी और जैकी चौधरी द्वारा अपने घर के छज्जे पर अवैध दीवार बनाई जा रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार आपत्ति जताने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया।

Jabalpur News : बीती रात जब सभी लोग घर में थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और द्रोपदी बाई मलबे में दब गईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here