M.P News : भोपाल में गैस संकट का असर होटल-रेस्टॉरेंट कारोबार पर, कई जगह बंद होने की नौबत

Rahul Goshwami

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में LPG गैस की कमी का असर अब होटल और रेस्टॉरेंट कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से कई होटल संचालकों के सामने संचालन जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है।

होटल संचालकों का कहना है कि यदि जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो कई जगह होटल और रेस्टॉरेंट बंद करने की नौबत आ सकती है।

चार दिनों से नहीं मिला एक भी सिलेंडर

भोपाल में करीब 2 हजार होटल और रेस्टॉरेंट ऐसे हैं जिन्हें पिछले चार दिनों से एक भी गैस सिलेंडर नहीं मिला है।इस वजह से कई होटलों में गैस का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है और अधिकांश जगहों पर सिर्फ 24 से 48 घंटे का ही गैस स्टॉक बचा बताया जा रहा है।

Read More : M.P News : भोपाल में LPG सिलिंडर के लिए हाहाकार, आज लगेगी नेशनल लोक अदालत

प्रदेश के 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट प्रभावित

होटल एसोसिएशन के अनुसार गैस संकट का असर सिर्फ भोपाल ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। प्रदेश में लगभग 50 हजार होटल और रेस्टॉरेंट गैस आपूर्ति पर निर्भर हैं और सिलेंडर की कमी से इनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

छात्रों के भोजन पर भी असर

राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में कॉलेज और कोचिंग के छात्र होटल, ढाबों और कैंटीन पर भोजन के लिए निर्भर रहते हैं।यदि गैस की कमी के कारण होटल और रेस्टॉरेंट बंद होते हैं तो इसका सीधा असर हजारों छात्रों और आम लोगों की भोजन व्यवस्था पर पड़ सकता है।

सरकार से इमरजेंसी सेवा में शामिल करने की मांग

इस पूरे मामले को लेकर होटल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि होटल-रेस्टॉरेंट और कॉलेज कैंटीन को इमरजेंसी सेवा में शामिल किया जाए ताकि उन्हें गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।एसोसिएशन का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो शहर में खानपान से जुड़ी सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *