Jabalpur News : जबलपुर। मध्य प्रदेश और जबलपुर को मिली बड़ी सौगात—1100 करोड़ रुपये की लागत से बने नए फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। नवनिर्मित फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने फीता काटकर शहरवासियों को इस आधुनिक निर्माण की सौगात दी।
Jabalpur News : लोकार्पण के दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे और शहर के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। फ्लाईओवर बनने से शहर में यातायात सुगमता और विकास को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।









