mahadev satta app :महादेव सट्टा एप के सरगना ऑनलाइन गेमिंग बैन के बाद घबराए, ईडी स्पेशल कोर्ट में वारंट रद्द करने किया आवेदन

Parivesh
mahadev satta app

mahadev satta app :रायपुर: ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार के प्रतिबंध के बाद महादेव सट्टा एप के संचालकों में हलचल मची हुई है। एप के प्रमुख सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट खारिज करने के लिए ईडी की विशेष अदालत में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने तीन महीने के भीतर खुद पेश होने की बात कही है। मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।

mahadev satta app :ईडी के वकील सौरभ पांडे के अनुसार, सौरभ और रवि पहले अदालत में पेश नहीं हुए थे, जिस कारण उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। दोनों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वारंट रद्द करने के लिए आवेदन दिए थे, लेकिन अभी तक हाईकोर्ट में उनका आवेदन निरस्त हो चुका है और सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।

mahadev satta app :हाल ही में दोनों आरोपियों ने सुरक्षा की वजह से कोर्ट में पेश होने के लिए तीन महीने का समय मांगा है। न्यायालय इस बार भी उनकी शर्तों पर विचार करेगी और भविष्य में फैसला सुनाएगी।

 

READ MORE : GST काउंसिल की मीटिंग तय, हो सकते हैं बड़े टैक्स बदलाव, दिवाली से पहले राहत की आस

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *