Cg News: नकली सोने की बिस्किट दिखाकर 10 लाख की ठगी की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Sanjay Sahu
Cg News

Cg News: गौरी शंकर गुप्ता /जशपुर। थाना लोदाम पुलिस ने नकली सोने की बिस्किट दिखाकर 10 लाख रुपए ठगने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से नकली गोल्ड बिस्किट, घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

Cg News: मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम साई टांगर टोली निवासी फिरोज हजाम की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपी कलाम खान ने उसे साढ़े चार सौ ग्राम के सोने जैसी बिस्किट को सस्ते दाम में बेचने का प्रलोभन दिया था। वीडियो कॉल के माध्यम से बिस्किट दिखाकर 10 लाख रुपए का सौदा तय किया गया।

Cg News: 1 दिसंबर को आरोपी कलाम खान अपने साथियों **शंकर लाल भगत** और **बिहारी तिर्की** के साथ ग्राम जामटोली भलमंडा में मिलने आया। आरोपियों के कहने पर प्रार्थी ने एडवांस के रूप में 10 हजार रुपये दे दिए। संदेह होने पर जब प्रार्थी ने सुनार से बिस्किट की जांच करवाई तो वह नकली निकला।

Cg News: जब प्रार्थी ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी देकर रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। इसी बीच प्रार्थी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर तीनों आरोपियों को धर-दबोचा।

Cg News: आरोपी

कलाम खान (26 वर्ष)
शंकर लाल भगत (45 वर्ष)
बिहारी तिर्की (55 वर्ष)
सभी निवासी — ग्राम करकली, थाना कुसमी, बलरामपुर जिला (छत्तीसगढ़)

Cg News: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि नकली बिस्किट उत्तरप्रदेश से लाई गई थी। थाना लोदाम में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नकली सोने से ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक सुशील एक्का और अमर मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *