Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : सेंट्रल जेल से वायरल हुआ आरोपियों का रील, प्रशासन...

CG NEWS : सेंट्रल जेल से वायरल हुआ आरोपियों का रील, प्रशासन सख्त—मुलाकात पर रोक, जांच तेज

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस वीडियो में आरोपियों को दबंग और डॉन की छवि में दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, यह रील आरोपियों से मिलने आए लोगों द्वारा मुलाकात कक्ष के बाहर से बनाई गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। घटना के सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

CG NEWS : गौरतलब है कि करीब पांच महीने पहले मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, उसके भाइयों और अन्य साथियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है।

CG NEWS : वायरल रील के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मुलाकात पर रोक लगा दी है। साथ ही मुलाकात कक्ष में तैनात स्टाफ को भी हटा दिया गया है।

CG NEWS : जेल अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि रील बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके अलावा अब जेल में मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच भी सख्ती से की जाएगी।

CG NEWS : पहले भी सेंट्रल जेल में गैंगवार, नशाखोरी और अन्य अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में इस वायरल रील ने एक बार फिर जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here