Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : विजय शर्मा का पलटवार: “धीरेंद्र शास्त्री आएंगे तो कंधों...

CG NEWS : विजय शर्मा का पलटवार: “धीरेंद्र शास्त्री आएंगे तो कंधों और पलकों पर बैठाकर लाएंगे”

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ आगमन और प्रदेश में हो रही उनकी लगातार कथाओं को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं की आलोचनाओं के बीच उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बाबा बागेश्वर के मंच से तीखा पलटवार किया और इशारों में ही अपना रुख साफ किया।

CG NEWS : विजय शर्मा ने मंच से कहा — “कुछ बातें चर्चा में हैं… ऊट-पटांग बातें करने वालों को समझना चाहिए कि जब इतनी बड़ी श्रद्धा का केंद्र पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी हैं, तो जब वे छत्तीसगढ़ आना चाहेंगे, हम उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर लाएंगे, अपनी पलकों पर बैठाकर लाएंगे।”

CG NEWS : भूपेश बघेल ने लगाए थे आरोप

CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने और पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे धार्मिक आयोजनों की आड़ में पैसा कमाने आते हैं और व्यवहार में बीजेपी के एजेंट की तरह काम करते हैं। बघेल ने यहां तक कहा था कि जब शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब से वे हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं और “कल का बच्चा हमें सनातन धर्म सिखाने आया है।”

CG NEWS : उन्होंने शास्त्री को शास्त्रार्थ की चुनौती भी दी और सवाल उठाया कि यदि लोग दिव्य दरबार से ठीक हो रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज क्यों खोले जा रहे हैं। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कबीर और गुरु घासीदास की वाणी से गूंजती है और यहां शांति का माहौल है।

CG NEWS : दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

CG NEWS : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि गृहमंत्री को पहले कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा — “किसी भी बाबा के छत्तीसगढ़ आने पर कांग्रेस को आपत्ति नहीं है, लेकिन क्या सरकार ने उन्हें विमान से लाने का ठेका ले रखा है? वे उन्हें पलकों पर बिठाएं, कंधों पर बिठाएं या सिर पर… लेकिन कोई भी बाबा प्रदेश की फिजा को अशांत नहीं करे।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here