बुलडोजर का कहर : राजधानी रायपुर में अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, 16 मकान जमींदोज, प्लॉटिंग माफिया फरार

VIKASH KHALKHO

बुलडोजर का कहर : रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने संतोषी नगर के बोरिया खुर्द इलाके में अवैध निर्माण पर शिकंजा कसते हुए 16 मकानों को जमींदोज कर दिया।

Read More : CG News : पहली पत्नी के घर मिली अधनंगी लाश: हाथ-पैर बंधे, शरीर पर जलने के निशान; हत्या की गूंज

इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने करीब 10 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को भी कब्जा मुक्त कराया। अधिकारियों के मुताबिक, यह जमीन कृषि प्रयोजन के लिए थी, लेकिन बिल्डर गैंग ने गुपचुप तरीके से यहां अवैध कॉलोनी विकसित कर मकानों की बिक्री की तैयारी शुरू कर दी थी।

प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, नगर निगम और ज़िला प्रशासन की टीमें फौरन हरकत में आईं और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। देखते ही देखते 16 मकान ध्वस्त कर दिए गए और बाकी अवैध ढांचे भी हटाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य जगह 8 एकड़ क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी रोका गया है। इस बुलडोजर कार्रवाई से बिल्डरों और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।

Read More :  Gwalior Crime :हेड कांस्टेबल से मारपीट करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, क्राइम सीन कराया रिक्रिएट

स्थानीय प्रशासन ने दोहराया कि शहरी सीमा में बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि भूमि खरीदते समय वैध दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *