Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh CG News : कथा स्थल के पास पैरावट में लगी आग, दमकल...

CG News : कथा स्थल के पास पैरावट में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

CG News
CG News

CG News : दुर्ग। धार्मिक कथा के दौरान कथा स्थल के समीप रखे धान के पैरावट में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। यह घटना दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दनिया की है।

CG News : मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने पाया कि आग पैरावट से बढ़कर कथा स्थल के पंडाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी के जरिए आग पर काबू पाना शुरू किया।

CG News : चार दमकल वाहनों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका और कथा स्थल सहित आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। दमकल विभाग की समय पर और प्रभावी कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here