CG NEWS : मनरेगा बचाव अभियान के तहत ओदारी गांव में जनजागरण, कांग्रेस ने केंद्र सरकार के फैसले का किया विरोध

CG NEWS : सोनहत। मनरेगा बचाव संग्राम के तहत रविवार को ग्राम ओदारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक एवं मनरेगा बचाव संग्राम के प्रभारी माननीय गुलाब कमरो के आह्वान पर तथा जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

CG NEWS : इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि मनरेगा एक कानून है, जो ग्रामीणों को रोजगार का संवैधानिक अधिकार देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर कर इसे योजना में बदलने का प्रयास कर रही है, जिससे गरीबों और मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाव अभियान के तहत जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

CG NEWS : कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में जल्द ही ब्लॉक स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, संतोष साहू, अंबिका राजवाड़े, सुंदर राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories