CG ब्रेकिंग न्यूज़ : करनौद में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल, मची अफरा-तफरी

Sanjay Sahu

 अजय यादव/ जांजगीर-चांपा: जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम करनौद में आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CG ब्रेकिंग न्यूज़ :प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी बस सर्विस की यात्री बस (क्रमांक CG 10 G 1035) चांपा की ओर से सवारियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान करनौद गांव के पास अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया, जिसके चलते बस असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई।

CG ब्रेकिंग न्यूज़ :बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग बस के अंदर ही फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण, राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने अपने स्तर पर घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

READ MORE: kawardha News : प्यार, शक और खून…पति को आपत्तिजनक हालत में देखकर पत्नी ने पड़ोसन की ली जान

CG ब्रेकिंग न्यूज़ :घटना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और राहत कार्य में जुट गई। पुलिस के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

CG ब्रेकिंग न्यूज़ :घायलों को एम्बुलेंस एवं अन्य साधनों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई यात्रियों को गंभीर और सामान्य चोटें आई हैं, हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CG ब्रेकिंग न्यूज़ :हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार, सड़क की खराब स्थिति या चालक की लापरवाही इस दुर्घटना के संभावित कारण हो सकते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

READ MORE: CG Politics : बोरे बासी पर सियासत तेज: मंत्री गजेंद्र यादव का भूपेश बघेल पर तंज, कही ये बड़ी बात

CG ब्रेकिंग न्यूज़ :स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया गया, जिसकी सराहना की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *