Janjgir Crime News: प्यार का झांसा देकर महिला से अनाचार, अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Janjgir Crime News

Janjgir Crime News: जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में एक महिला को प्रेम का झांसा देकर अनाचार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे प्रेम का झांसा दिया और जबरदस्ती अनाचार किया। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे धमकी देने लगा।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 444/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी आशीष तिवारी (24), निवासी करकोना, थाना बिजरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश और हाल निवासी चांपा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ धारा 69, 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Janjgir Crime News: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक रूकसाना बानो, आरक्षक नीतिश विश्वकर्मा, कैलाश यादव सहित चांपा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *