Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG News : रील बनाने वाले आरईओ पर गिर सकती है गाज

CG News : रील बनाने वाले आरईओ पर गिर सकती है गाज

CG News
CG News

CG News : कोंडागांव/रामकुमार भारद्वाज : कोंडागांव जिले में कृषि विभाग के ऐसे दो आरईओ जो विभागीय कार्य करने से ज्यादा रील बनाने में मस्त रहते है, पूर्व में भी विभाग के द्वारा हो चुकी है कार्यवाही, विभाग ने दोबारा जाँच शुरू करेगा अगर दोनों गलत पाए गए तो दोनों आरईओ पर गाज गिरेगी। कोंडागांव जिले के कृषि विभाग के उप संचालक कैलाशनाथ मरकाम बताया की जब से दोनों का वीडियो वायरल हुआ है तब से स्पष्टीकरण माँगा गया है जैसे जवाब आता है.

CG News : यह जानकारी कलेक्टर के पास प्रस्तुत करूँगा छग शासन के कर्मचारी होने के नाते इस तरह का सोशल मिडिया में नहीं चलना चाहिए. डायरेक्टर से चर्चा पश्चात अनुमति लेकर कार्यवाही करूंगा। वही पूर्व में कार्यवाही के दौरान कृषि विभाग के आरईओ दुष्यन्त नाग और आरईओ लकेश सेठिया का सस्पेंसन किया गया था और तीन माह के बाद बहाल किया गया था, वहीं इस तरह का कार्य दुबारा ना होगा का क्षमा याचना पत्र आया हुआ है। देखना होगा की कृषि विभाग के दोनों लापरवाह आरईओ पर किस तरह की कार्यवाही करता है यह देखने वाले बात होगी।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here