CG IPS Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में वर्ष 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
CG IPS Transfer: इस फेरबदल के तहत अधिकांश अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना तय की गई है।
CG IPS Transfer: सरकार के इस फैसले को पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। तबादला आदेश में शामिल अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। फिलहाल, किस अधिकारी को किस जिले या पद पर जिम्मेदारी दी गई है, इसकी विस्तृत जानकारी गृह विभाग के आधिकारिक आदेश से देखी जा सकती है।



